रांची में पुलिस के सामने 8 नक्‍सलियों ने टेके घुटने, 1 करोड़ इनामी मिसिर बेसरा व पतिराम के दस्‍ते से हैं जुड़े

Spread the love

आज आठ नक्‍सलियों ने आइजी रांची के कार्यालय में आकर आत्‍मसमर्पण किया है। ये सभी एक करोड़ के इनामी नक्सली मिसिर बेसरा उर्फ सागर और पतिराम मांझी उर्फ अनल के दस्‍ते से जुड़े हुए हैं। इनमें से लगभग सभी के नाम एक से बढ़कर एक केस दर्ज हैं।

रांची। एक करोड़ के इनामी नक्सली मिसिर बेसरा उर्फ सागर और पतिराम मांझी उर्फ अनल दस्ता के आठ सदस्यों ने आइजी रांची के कार्यालय में आत्मसमर्पण किया है। आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों में जयराम बोदरा उर्फ जूरिया बोदरा (माईलपी, सोनुवा, पश्चिमी सिंहभूम, चाइबासा), सरिता उर्फ मुंगेली सरदार उर्फ सरिता सरदार उर्फ सानिता (रायजामा, रायगनिया, खरसावां, सरायकेला-खरसावां), मारतम आंगरिया (कतम्बा, गोइलकेरा, पश्चिमी सिंहभूम), सोमवारी कुमारी उर्फ टोनी (आराहंगा, तमाड़, रांची), तुंगीर पूर्ति (रेंगदहातू, बंगलसाईं, टोंटो, पश्चिमी सिंहभूम), पातर कोड़ा (रेंगदहातू, टोंटो, पश्चिमी सिंहभूम), कुसनू सिरका उर्फ कार्तिका सिरका (बुलानी टोला, डबलिंग, हाटिंग, बड़बिल, क्योंझर ओडिशा) व संजू पूर्ति उर्फ रोशनी पूर्ति (चिड़ियाबेडा टोला, चटुदा, मुफ्फसिल, पश्चिमी सिंहभूम, चाइबासा) शामिल हैं।

Related posts

Leave a Comment