रांची:झारखंड के खाद्य,सार्वजनिक वितरण एवं उपभोक्ता मामलों के मंत्री डॉ.इरफान अंसारी ने भाजपा पर किसानों के मुद्दे पर राजनीति करने का आरोप लगाया है। मीडिया से बात चीत में उन्होंने कहा कि हेमंत सरकार ने किसानों के लिए ऐतिहासिक फैसले लिए हैं। मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने बताया कि इस वर्ष धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य ₹2400 प्रति क्विंटल तय किया गया है, जो कई राज्यों से अधिक है। साथ ही किसानों को ₹100 प्रति क्विंटल बोनस भी दिया जा रहा है। धान क्रय प्रक्रिया 15 दिसंबर 2024 से शुरू…